
विजयाश्री आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर मे विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर वृक्षारोपण के साथ पर विशेष व्याख्यान आयोजित! पूज्य स्वामी जगद्गुरु सुखानन्द द्वाराचार्य राघव देवाचार्य जी की उपस्थिति मे महाविद्यालय में वृक्षारोपण कर समाज व राष्ट्र के प्रति विद्यार्थियों को पर्यावरण को जीवनशैली के साथ संतुलित बनाए रखना ऐसे प्रमुख विषय पर अपने आशीर्वचन प्रदान किये! विशेष व्याख्यान मुख्य वक्ता- प्रो. आर के श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष (पर्यावरण विभाग) शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर, व्याख्यान प्रमुख बिन्दु- 1- घर-परिवार जीवन शैली मे प्लास्टिक का उपयोग कम करे, 2- प्राकृतिक संसाधन का दोहन कम करे 3- विश्व के प्रमुख पर्यावरण संबंधित मुद्दों पर स्वयं की जनभागीदारी का होना! 4- जैव विविधता एवं जीव जंतुओं के संतुलित जीवन के साथ पर्यावरण के प्रति संरक्षण की भावना का विकास! 5- स्वयं के घर से निकलने वाले कचरा एवं अन्य अनुपयोगी पदार्थ को व्यवस्थित तरीके से पर्यावरण में नष्ट करना! 6- वैश्विक परिदृश्य के पर्यावरण सहित विभिन्न प्रदूषणों को ध्यान में रखते हुए जीवनशैली का पर्यावरण के साथ सामंजस्य बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी! इनकी उपस्थिति रही विजयाश्री महाविद्यालय से चेयरमैन राजेश स्थापक, मेडिकल कॉलेज से प्रोफेसर शिल्पा गुप्ता, डॉ सुनील मिश्रा, डॉ अमित मिश्रा, सहित विभाग के प्राध्यापक, गण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक श्री पुष्पेंद्र पाठक एवं आभार प्रदर्शन डॉ॰ शिल्पा गुप्ता ने किया!
-
Next
🌹🌹 आज जबलपुर प्रवास के अवसर पर माननीय अतुल भाई कोठारी जी का विजयाश्री कॉलेज जबलपुर एवं FM “V” Radio 89.6 में आत्मीय स्वागत किया गया lइस अवसर पर “V” Radio 89.6 FM पर चर्चा करते हुए माननीय श्री अतुल भाई कोठारी जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर विभिन्न आयामों जैसे शिक्षा, भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System), मातृभाषा में शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार और मूल्य आधारित शिक्षा—के प्रभावी क्रियान्वयन विषय पर चर्चा की llउनका प्रमुख उद्देश्य भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और ज्ञान परंपरा पर आधारित ऐसी शिक्षा व्यवस्था का निर्माण करना है, जो आत्मनिर्भर, चरित्रवान और राष्ट्रनिष्ठ नागरिक तैयार कर सके। 🌹🌹





